धोनी का जन्मदिन आज, मिलने के लिए देश भर से पहुंचे प्रशंसक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MS Dhoni Birthday | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। जिसको लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। यहां तक कि राजस्थान, यूपी महाराष्ट्र और उड़ीसा से भी प्रशंसक धोनी से मिलने पहुंचे हैं। उन्हीं में से एक राजस्थान के भीलवाड़ा से यहां पहुंचे विजेश चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की पीली जर्सी में दिखे।  विजेश धोनी से मिलने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो धोनी के घर के बाहर ही रुक गये। सुबह जब धोनी अपने आवास के बाहर कार से निकल रहे थे तो विजेश ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया और धोनी ने भी जवाब दिया।
दरअसल विजेश अपने साथ धोनी के जन्मदिन का एक संदेश लिखकर लाए थे, जो उन्होंने अपने खून से लिखा था। वह धोनी से मिलकर यह संदेश देना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। विजेश राजस्थान के भीलवाड़ा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी करा रहे हैं जिसका नाम उन्होंने धोनी के नाम पर रखा है। विजेश के अलावा यूपी के अयोध्या से बीएसएफ के जवान प्रमोद शर्मा, महाराष्ट्र के नागपुर से भीम सिंह और उड़ीसा के राहुल किला से सत्या भी धोनी के आवास के बाहर नजर आए। ये सभी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।