पति विवेक दहिया को मिस कर रहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी, खूबसूरत फोटोज के साथ लिखी रोमांटिक कविता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग के लिए केपटाउन गई हुई हैं। दिव्यांका गए हुए अभी एक दिन भी पूरा नहीं हुआ है और वो अपने पति विवेक दहिया को मिस करने लगी हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए पति के लिए एक रोमांटिक कविता लिखी है।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग पर जाते ही दिव्यांका अपने पति को मिस कर रही हैं। दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और पति विवेक दहिया की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में अपने दिल के जज्बात जाहिर किए हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

दिव्यांका ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊंचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूं अरमां पूरे करने। अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर ख़ुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं उन पलों को पूरा जी लूं।’
बता दें कि कलर्स टीवी के एडवेंचर रिएलिटी शो फीयर फैक्टर- ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुनियाभर में कोविड-19 के हालात देखते हुए शो इस बार दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में शूट किया जा रहा है। भाग लेने के लिए कई टीवी एक्टर्स केप टाउन के लिए रवाना हो चुके हैं। शो में इस बार अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और अर्जुन बिजलानी भी शामिल हो रहे हैं।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।