मुम्बई निवासी पति सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एक करोड़ कैश और कार की मांग के साथ की  मारपीट 
इन्दौर।  राधावल्लभ डी मार्ट के पीछे मुंबई निवासी पति अभिषेक जैन, सास प्रभा जैन और ननंद नताशा शाह के खिलाफ स्कीम नंबर 54 में रहने वाली 26 वर्षीय फरियादी कनिष्का जैन ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कराया है ।
फरियादी का कहना है कि उसके परिजन ने शादी में पहले ही लाखों रुपए खर्च किए और सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी सहित गृहस्थी का सामान भी दिया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति अभिषेक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया तथा उससे एक करोड़ कैश और एक कार लाने की मांग यही नही फरियादी ने अपनी सास पर आरोप लगाते पुलिस में बताया कि उससे सास ने कहा कि हमारे परिवार से ज्यादा मेलजोल बढ़ाने की जरूरत नहीं है ।
तू नौकरानी की तरह ही रहा कर पति अभिषेक ने उसके साथ कई बार कार में ही मारपीट की। कनिष्का का कहना है कि उसने इस बाबद अपने पिता को कॉल कर बताया और कई बार रिश्तेदारों के घर शरण लेना पड़ी।
रिश्तेदारों की मदद से संबंध सुधारने का प्रयास किया , लेकिन अभिषेक पर कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि वह दूसरी महिलाओं में रुचि दिखाने लगा है। चार महीने पहले नाकोड़ा राजस्थान घुमाने के बहाने मुंबई से लेकर आया था और यहां इंदौर छोड़ चला गया ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।