इंदौर। खरीफ सीजन के सबसे प्रमुख दलहन तुवर (अरहर) की बुवाई क्षेत्र में भारी गिरावट आने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं जिससे इसके उत्पादन में स्वाभाविक रूप से कम आ जाएगी और विदेशों से इसके आयात पर निर्भरता बढ़ेगी। प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश म्यांमार के उत्पादकों निर्यातकों ने तुवर का दाम बढ़ा दिए है, जबकि आगामी समय में मलावी एवं मोजाम्बिक जैसे अफ्रीकी देश भी भाव उछालने का प्रयास कर रहे है।
इधर घरेलू प्रभाग में इस बार अब तक कुल उत्पादक क्षेत्र घटकर 39.80 लाख हेक्टेयर पर सिमट गया जो पिछले साल की अवधि के बुवाई क्षेत्र 44.43 लाख हेक्टेयर से 4.63 लाख हेक्टेयर कम है। बुवाई आंकड़े कम आने से मंडियों में तुवर के दाम बढ़ गए है। आयातित मालों में भी उछाल आया है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4700, काबुली सूडान 5850, मसूर कनाड़ा 6700, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6850, तुवर लेमन 7500, तुवर अफ्रीका 7950, तुवर अरुषा 6100 व उड़द एफएक्यू 7600 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 5000, विशाल 4700 से 4900, डंकी चना 4400 से 4550, मसूर 6650 से 6700, तुवर सफेद नई 8000 से 8200, कर्नाटक 8100 से 8300, निमाड़ी 7000 से 7800, मूंग 6500 से 6600, उड़द 7600 से 8000, गर्मी का उड़द 7000 से 7600 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6200 से 6700, मसूर दाल बोल्ड 8050 से 8150, तुवर दाल सवा नंबर 9800 से 9900, बेस्ट तुवर दाल 10200 से 10400, नई बेस्ट 10700 से 11400, मूंग दाल बोल्ड 8950 से 9050, मूंग मोगर 9050 से 9150, बोल्ड 9250 से 9350, उड़द दाल 9400 से 9500, उड़द मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300 रुपए।
ऊंचे भाव पर आटा, मैदा, रवा और साबूदाना में खरीदी कमजोर
किराना बाजार में ऊंचे भाव पर आटा, मैदा, रवा और साबूदाना में खरीदी कमजोर रही। बेसन का भाव 3400 रुपए प्रति 50 किलो बोरी रहा।
शकर एस 3625 से 3650, शकर एम सुपर 3700 से 3750, एम शकर 3775 से 3825, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8400, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8460, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8660, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8590, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 7840 भाव रुपए प्रति क्विंटल में।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1380, रवा कट्टे में 1560, मैदा 1520, चना बेसन 3400 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
लूज में सोया तेल 1245 रुपए के स्तर पर
सोयाबीन तेल में लेवाली का समर्थन नहीं मिलने से भाव में खास तेजी नहीं आ रही है। वहीं पाम वायदा में गिरावट का असर भी सोया तेल पर पड़ रहा है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1630 से 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1240 से 1245, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1200 से 1205, इंदौर पाम 1295, कपास्या तेल इंदौर 1405 रुपए।
तिलहन : सरसों 5800 से 6000, रायड़ा 5700 से 5900, टोली 4100 से 4150, सोयाबीन 5700 से 6155 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 50800 से 51800 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6425, प्रेस्टीज 6200, लक्ष्मी 6300, कास्ता 6200, रूचि 6225, धानुका 6375, एमएस नीचम 6200, पचोर 6200, प्रकाश 6325 रुपए।