Press "Enter" to skip to content

गर्मी के मौसम में गुलकंद खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

गर्मी के मौसम में लोगों के खानपान पर असर पड़ता है। इस मौसम लोग कम से कम खाना पसंद करते हैं और वही खाना पसंद करते हैं जो उनके शरीर को गर्मी से राहत दिलाकर ठंडक पहुंचाए। ऐसे में गुलकंद को अपने में खानपान में शामिल कर सकते हैं। गुलाब की ताजी पंखुड़ियों और मिश्री से मिलाकर बनाया जाने वाला गुलकंद स्वाद में तो बेहद स्वादिष्ट होता ही है, स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। इन फायदों को जानने के बाद आप आज से ही शुरु कर देंगे गुलकंद का सेवन….

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

1. गुलकंद शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान करता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है।

2. गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। बस एक चम्मच गुलकंद सुबह और शाम के वक्त खाने से न केवल आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, दिमाग शांत भी रहेगा और गुस्सा भी नहीं आएगा।

3. कब्ज या अपच की समस्या होने पर यह रामबाण उपाय है। रोजाना गुलकंद का सेवन कब्ज से निजात दिलाएगा और भूख बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू करने में सहायक होगा। गर्भावस्था में यह विशेष लाभकारी और सुरक्षित है।

4. आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करना बेहतर तरीका है। यह आंखों में जलन एवं कंजक्ट‍िवाइटिस की समस्या से भी आपको निजात दिलाएगा।

5. मुंह के छालों एवं त्वचा समस्याओं के लिए भी गुलकंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। वहीं थकान और ऊर्जा में कमी होने पर भी गुलकंद लाभदायक साबित होगा।

[/expander_maker]

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »