चौड़ी सड़क के लिए हटेंगी ग्यारह फैक्ट्रियां, उद्योगपति नाराज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। बाणगंगा रेलवे फाटक से राजकुमार मिल ओवर ब्रिज के बीच एमआर फोर को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए ग्यारह फैक्ट्रियों की जमीनें ली जाएगी।
पिछले सिंहस्थ में आधी अधूरी सड़क एमआर 4 रेलवे स्टेशन से लेकर भंडारी मिल ओवर ब्रिज तक चौड़ी कर दी गई। आगे इसे भागीरथपुरा होकर बाणगंगा रेलवे क्रासिंग तक आधी अधूरी छोड़ दी गई।
अब इस सड़क को पूरी चौड़ाई में फोर लेन बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसे भंडारी मिल ओवर ब्रिज से उज्जैन रोड बाणगंगा रेलवे क्रासिंग तक चौड़ा करने के लिए उद्योग की जमीने ली जाएगी।
करीब दस से ग्यारह फैक्ट्रियों ने नगर निगम व उद्योग विभाग से कहा है कि उनकी जमीनें पूरी नहीं ली जाए।
सड़क को 75 से 80 फुट चौड़ी बनाई जाए। अगर सड़क कुछ कम चौड़ी बनाई जाए तो उद्योगों की जमीन बच जाएगी। उद्योगपति नाराज है और सड़क की चौड़ाई कम करने पर अड़े हुए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।