25 मार्च को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां आएंगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन्दौर‍ जिले में बेरोजगार युवाओं के उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप निजी प्रतिष्ठित संस्थानों को आकर्षक वेतन पर रोजगार दिलाये जाने के लिये रोजगार मेले आयोजित करने का सिलसिला सतत जारी है।
इसी सिलसिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश में जिला स्तरीय रोजगार मेला आगामी 25 मार्च को आयोजित किया गया है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर एवं यशस्वी अकादमी फॉर टेलेन्ट मेनेजमेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है।
यह मेला सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे तक ढक्कन वाला कुआ के पास ग्रामीण हॉट बाजार में आयोजित होगा।
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।
इन कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदो पर योग्यता अनुसार युवाओं को चयन नौकरी के लिये करेंगे। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन मिलेगा।
जिन पदों पर चयन किया जायेगा उनमे टेक्नीशियन, शाखा प्रबंधक, टेलीकॉलर, साफटवेयर डेवलपर, ग्राफिक डिजाईनर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड एवं सेल्स मेन आदि शामिल है। उक्त श्रेणी के लगभग 750 पद हैं।
उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की 5वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक तथा एम.बी.ए., आई.टी.आई., डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदक भी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों का अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी। विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।