रोजगार मेला आज : निजी कंपनियां युवाओं को देगी नौकरी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। इन्दौर जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिये एक दिवसीय लघु रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर में 27 मई 2022 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे से 03 बजे तक आयोजित किया गया है।
उप संचालक रोजगार पी.एस. मंडलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे एआईसीटीएसएल (पर्पल), आर्यन सिक्योरिटी, इनोबसोर्स, एवं इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विस आदि लगभग 250 विभिन्न पदों के लिये युवाओं का चयन करेगी।
इन पदों में सेल्स एक्जिकेटिव एवं टेक्नीशियन,, टेलीकॉलर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड एवं परिचालक, हैवी ड्राइवर आदि पद शामिल है।
उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक शामिल हो सकते है। ड्राइवर हेतु पांचवी एवं हैवी लाइसेंस अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक तथा आईटीआई., डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदकों भी रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।