MP में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के वैज्ञानिक के घर छापा, करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

सतना मध्य प्रदेश के सतना जिले में रीवा EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां रीवा EOW टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर छापामार कार्यवाही की है।
वैज्ञानिक के मारुति नगर के निवास में पर टीआई मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय EOW की टीम ने आज रविवार 1 मई तड़के सुबह छापा मारा।

अब तक घर से ही करोड़ो की संपत्ति बरामद हो चुकी है, फिलहाल कार्रवाई जारी है। EOW की अब तक की कार्यवाही में करीब 28 लाख कैश, स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का फार्म हाउस, 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने चांदी के जेवर मिले है।

इधर, EOW की टीम द्वारा वैज्ञानिक के घर मे छापामार कार्यवाही की खबर का पता चलते ही प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एक अधिकारी द्वारा अपने घर से आनन फानन में कुछ बैग लेकर निकलने की खबर भी आ रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।