करोड़ों खर्च करने के बाद भी ड्रेनेज की समस्या जस की तस,दर्जनों शिकायत रोज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कई जगह सीवरेज का पानी घरों में घुस रहा है ऐसे ही 40 शिकायतें नगर निगम को रोज मिल रही हैं। आश्चर्य इस बात का है पहली बारिश में जब ड्रेनेज का पानी घरों में घुसा तो उसको शिकायत नगर निगम के सर्वे सर्वा संदीप सोनी से की गई, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। इससे साफ है कि नगर निगम कुछ अधिकारी आला अधिकारियों के आदेश को दरकिनार कर रहे हैं। इधर नगर निगम ने फरवरी माह में नाला टैपिंग की लाइनों की डालने का काम पूरा किया था। निगम अधिकारी जिन इलाकों में पानी निकासी सुगमता से होने के दावे कर रहे थे, वहीं लोग इससे परेशान हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बीते एक सप्ताह के निगम के रिकॉर्ड से पता किया तो प्रतिदिन औसतन 42 से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। फिलहाल सीवरेज से जुड़ी 622 शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। अगर ऐसा ही रहा और तेज बारिश हुई तो ड्रेनेज की गंदगी घरों में जाएगी और कई लोग बीमार पड़ जाएंगे, उसकी जवाबदारी किसकी होगी।
क्या कहते हैं जिम्मेदार :
सीवरेज की लगातार शिकायतें आती रहती है, हम इनका निराकरण करवा रहे हैं। कहीं ज्यादा दिकत है वहां समस्या बताकर उसका स्थाई हल करेंगे।
:- संदीप सोनी अपर आयुक्त

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।