सनावद नगर के सौंदर्यीकरण एवं हरीतिमा के लिए लॉयंस क्लब स्नेह की अनुकरणीय पहल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बड़वाह के समीप सनावदनगर के नवनिर्मित एवं प्रमुख व्यावासायिक जवाहर मार्ग के सौंदर्यीकरण एवं हरीतिमा के लिए लॉयंस क्लब स्नेह, लॉयनेस क्लब व नगरपालिका प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए मार्ग के डिवाइडर पर लगभग आठ सौ पौधे रोपे।
*पर्यावरण संरक्षण हेतु सराहनीय पहल:-*
क्लब की अध्यक्ष अनिता भागचंद जैन,लॉयन सदस्यों और नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से जवाहर मार्ग के डिवाइडर पर सत्रह प्रजाति के छायादार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर जैन ने कहा कि नगर को सुंदर बनाने और पर्यावरण रक्षण के उद्देश्य से जवाहर मार्ग पर  क्लब द्वारा पौधरोपण किया गया है। क्लब  की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता ने बताया कि डिवाइडर पर बोगनवेलिया,कन्हेर पिंक,कन्हेर येलो,पाम ट्री,चांदनी,यूफोरविया,फोनी पाम, मधुकामिनी,विद्या, गुड़हल,जेट्रोफा,टेबल पाम,टिकोमा आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है।
*व्यापारियों ने ली पौधों की रक्षा की शपथ:–*

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जवाहर मार्ग के व्यापारियों और नागरिकों ने क्लब और नगरपालिका के पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के  प्रयासों का व्यापक तौर पर स्वागत किया और लॉयन सदस्यों का सार्वजनिक अभिनन्दन किया और मिठाई वितरित की। क्लब की अध्यक्ष जैन और कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता ने पौधारोपण में सीएमओ एमआर निंगवाल के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापारियों को शपथ दिलाई। व्यापारियों ने एकजुट होकर  शपथ ली कि मार्ग के डिवाइडर पर लगे पौधों की रक्षा करेंगे।व्यापारी वासुदेव प्रजापत,दीपक सेन
घनश्याम प्रजापत,भारत सिसोदिया,राहुल पटेल ने कहा कि  पौधारोपण से मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा।
क्लब के भागचंद जैन,विपिन गुप्ता,डॉ. हंसा पाटीदार,ऋतु पांड्या ,भारती परिहार,उषा पारिख,साधना जैन, सुनीता जैन,मनीष जैन,उमा पाटीदार और नगरपालिका के कर्मचारियों ने पौधरोपण में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
*नपा प्रशासन का सहयोग:–*  सीएमओ एमआर निंगवाल ने बताया कि पौधों की सुरक्षा हेतु नपा प्रशासन शीघ्र ही जालियाँ  लगाएगा और पौधों के पोषण के लिए नियमित खाद, पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
पौधरोपण के दौरान व्यापारी शंकर कुमावत,नरेंद्र मोकले,प्रदीप सिरसोदिया,राम सेन,गज्जू सेन,हरतचन्द पटेल,बलिराम बिर्ला, अरुण प्रजापत,राकेश सेन सहित बड़ी संख्या नागरिक  उपस्थित थे।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
18 Comments