टंट्या भील चौराहा स्थित भंवरकुआं थाने को भेजा कृषक भवन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इन्दौर का व्यस्ततम टंट्या भील चौराहा जो कि पहले भंवरकुआं चौराहा के नाम से प्रसिद्ध था का विकास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। उसके साथ ही वहां से तेजाजी नगर तक सड़क के चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है चौराहे के लेफ्ट टर्न में बाधक बन रहे वहीं स्थित भंवरकुआं थाने की भी अब  शिफ्टिंग भी करवा दी गई है।
विगत दिनों प्रशासन ने समीप के कृषक भवन मे भूतल के 6 कमरे थाने के लिए उपलब्ध करवाए थे , वहां अब भंवरकुआं थाने की शिफ्टिंग हो गई है अब थाना वहीं लगेगा और निगम थाने के पुराने भवन को तोड़कर लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण का काम शुरू करेगा साथ ही नया थाना भवन भी निर्मित किया जाएगा , तब तक अस्थायी थाना कृषक भवन के 6 कमरों में चलेगा ।
पिछले दिनों कलेक्टर ने भंवरकुआं चौराहा के विकास के मद्देनजर पुलिस थाने के अस्थायी संचालन के लिए क्रिस्टल आईटी पार्क खंडवा रोड के सामने स्थित कृषक विभाग के भवन में 6 कमरे उपलब्ध करवाए थे।
इसका किराया नगर निगम द्वारा कृषि विभाग को दिया जाएगा और रखरखाव , बिजली बिल , साफ सफाई , पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी निगम द्वारा ही की जाएंगी । नया थाना भवन बनने पर यह कमरे खाली कर वापस कृषि विभाग को निगम ही सौंप दिए जाऐगें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।