कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का आज संभागायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल, तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. राजू भदोरिया और अन्य कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए केस और जिलाबदर की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को संभागायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी संभागायुक्त कार्यालय पर जमा होंगे। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ कई कांग्रेस नेता इंदौर में मैदान संभालेंगे। इसे लेकर कांग्रेसजनों ने तैयारी भी पूरी कर ली है। इधर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तगड़ी तैयारी की है।

दरअसल, इंदौर में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए केस और जिलाबदर की कार्रवाई को वापस लेने के लिए कांग्रेस के नेता कुछ दिन पहले संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा से मुलाकात भी कर चुके है, लेकिन कांग्रेसजनों की इस मांग का निराकरण नहीं हुआ। इसके चलते अब कांग्रेस मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता संभागायुक्त पर एकत्रित होना शुरू होंगे।

बापट चौराहे से आएंगे कई कांग्रेसी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि बापट चौराहे से संभागायुक्त कार्यालय तक पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता आएंगे। इसके लिए एक रथ (गाड़ी) भी तैयार किया गया हैं, जिसमें सभी दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल होंगे। बापट चौराहे से अलग-अलग रास्तों से होते हुए कांग्रेस नेता संभागायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं कई कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्रों से सीधे संभागायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। जहां संभागायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बाकलीवाल के मुताबिक भाजपा सरकार और प्रशासन हिटलर शाही करके कांग्रेसजनों पर लगातार प्रकरण दर्ज कर रही है और द्वेषतापूर्ण कार्रवाई कर कांग्रेसजनों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है और सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस की मांग पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस जेलभरो आंदोलन करेगी। इधर, कांग्रेस के इस घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।