स्व-रोजगार के लिये युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण – 20 मई तक आवेदन आमंत्रित 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने के लिए 20 से अधिक कार्यक्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए दक्षता मिल सकेगी और रोजगार को बेहतर तरीके से कर सकेंगे बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कंप्यूटर एकाउंट विथ टैली, घरेलू, उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, दोना पत्तल निर्माण, टू व्हीलर मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग/ कम ऑपरेटर, कारपेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग आदि का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को आवासीय, गैर-आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। बेरोजगार युवक युवती से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन 20 मई 2022 तक आमंत्रित किये गये हैं।
कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन बोर्ड की विभागीय http://crisponlineservices.com/Services/khadi/User_ वेबसाइट: Registration_khadi.aspx पर किया जा सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।