गंधवानी : ग्राम स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

गंधवानी। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस, ग्राम स्तर गंधवानी तहसील की ग्राम पंचायत बेकलिया में सभी समाज गणों द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. सबसे पहले सभी ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर 2 डीजे के साथ अमझेरा, झिरपन्यापूरा, पटेलपूरा, राठियापूरा सारे में “जय बिरसा, जय जोहार, जय भीम” अन्य नारों के साथ रैली निकालने के बाद पंचायत भवन एकत्रित होकर कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा टंट्या मामा, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर, सभी क्रांतिकारियों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. सबसे पहले धार से आए हुए महेश गिरवाल सर, बर्जेश सर ने क्रांतिकारियों पर माल्यार्पण कर अपने अपने विचार व्यक्त किए, गांव वालों को जागरूक किया। वहीं गांव के युवाओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए, जिसमे प्रमुखता दमदारी से विकास मंडलोई, महेश जमरा, अजय भंवर, अंकित भंवर, वहीं गांव के सरपंच ने भी अपने विचार रखे. तत्पश्चात पप्पू सिंह मंडलोई ने भी दमदारी के साथ अपनी बातें रखी व 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के बारे में गांव वालों को बताया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।