संविदा कर्मचारियों को सौगात : नई पॉलिसी में पूरा वेतन, ग्रेजुएटी और महंगाई भत्ता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही संविदा में काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मध्य प्रदेश के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सरकार ढाई लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है, कि जून के अंतिम सप्ताह तक सरकार नई पालसी की घोषणा कर सकती है।
जो नई संविदा नीति तैयार की जा रही है। उसमें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, संविदा कर्मचारियों को दी जाएगी।सरकारी कर्मचारियों के समान नियम लागू होंगे। जिस पद पर काम कर रहे हैं। उस पद के अनुरूप उनको वेतनमान दिया जाएगा। संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के दायरे में भी लाया जा रहा है। हर साल इंक्रीमेंट मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर उन्हें रिटायरमेंट पर ग्रेजुएटी की पात्रता भी होगी। 5 लाख रुपया  का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देने पर भी विचार किया जा रहा है। संविदा वालों के लिए अलग से कैडर तैयार किया जा रहा है। अभी मध्यप्रदेश में 2015 में शुरू की गई संविदा भर्ती के नियम लागू हैं। अब इन्हें बदला जा रहा है। मध्य प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब संविदा कर्मचारियों की ओर पर भी पहली बार ध्यान दिया है।सरकार संविदा कल्चर को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।एक बार नियुक्ति हो जाने के बाद हर साल सीमा वृद्धि कराने की जरूरत नहीं होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।