सोना-चांदी व्यापारी एसो. के महासम्मेलन में 45 जिलों के 700 से अधिक व्यापारी जुटे, केंद्र और राज्य सरकार से की ज्वेलरी क्लस्टर बनाने की मांग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

-क्रेता और विक्रेता का विश्वास और भरोसा है हॉलमार्क : कोठारी

-जीएसटी टैक्स सहित कई मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श

इन्दौर। सोना-चांदी का व्यवसाय क्रेता और विक्रेता के बीच गुणवत्ता और भरोसे का व्यवसाय है। सोने की गुणवत्ता के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने सोने की खरीदी व बिक्री के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य की है जिससे सोने की शुद्धता और उसकी गुणवत्ता की पहचान होती है। उसी प्रकार अगर व्यापारियों को अपने व्यवसाय को विकास और उन्नति के पंख लगाना है तो ग्राहक और व्यापारी के बीच सामंजस्य के साथ-साथ विश्वास और भरोसे का ‘हॉलमार्क’ जरूरी है। जिससे विक्रेता और क्रेता का विश्वास कायम हो सकेगा।
उक्त विचार रेसकोर्स रोड़ स्थित लाभ मंडपम् में आयोजित इंदौर सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन के एक दिवसीय महासम्मेलन व अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनसुख कोठारी ने व्यक्त किये। इस मौके पर विशेष रूप से अनिल रांका, पंकज अरोड़ा, अशोक जड़िया व अजय पुरोहित भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में इंदौर सहित प्रदेश के 45 जिलों से तकरीबन 700 सराफा व्यवसायी इसमें शामिल हुए। सभी ने व्यवसाय में आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। अधिवेशन के दौरान जीएसटी, टैक्स सहित कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

केंद्र व राज्य सरकार से क्लस्टर बनाने की मांग 

इन्दौर सोना चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन एवं ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव संतोष सर्राफ एवं अमोल कुमार जनदाणी ने बताया कि अधिवेशन में व्यापारियों ने केंद्र व राज्य सरकार से प्रत्येक जिलों में ज्वेलरी क्लस्टर बनाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि प्रत्येक जिले में ज्वेलरी कलेक्टर के बनने से आयात व निर्यात में आसानी होगी साथ ही वहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल पाएगा।

मुंबई में होगा ज्वेलरी शो
अधिवेशन में आए मनसुख कोठारी ने बताया कि आईआईजेएस ज्वेलरी शो द्वारा मुंबई के गोरेगांव में 4 से 8 अगस्त तक ज्वेलरी शो आयोजित होगा। जिसमें देशभर के सोने चांदी से जुड़े व्यापारी शिरकत करेंगे।

अवार्ड सेरेमनी में व्यापारियों का हुआ सम्मान 
एसोसिएशन द्वारा आयोजित अधिवेशन में 45 जिलों से आए व्यापारियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन व्यापारियों को दिया गया जिन्होंने एसोसिएशन की नींव रखने से लेकर उच्च शिखर तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है।

ज्वेलरी ने लुभाया सभी को 
शाम को सांस्कृतिक संध्या के साथ ही ज्वेलरी फैशन शो भी आयोजित किया गया। जिसमें सोने व चांदी की ज्वेलरी भी सभी के समक्ष प्रदर्शित की गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।