अच्छी खबर : देश की नई 10 रामसर साइट्स में इंदौर का सिरपुर तालाब भी शामिल, पीएम सीएम ने दी बधाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। मध्य प्रदेश के पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां देश की नई 10 वेटलैंड्स को रामसर साइट्स के रूप में मनोनीत किया गया है। देश की इन नई 10 रामसर साइट्स में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का सिरपुर तालाब भी शामिल है।

स्वच्छता का पंच लगाने वाले शहर इंदौर का सिरपुर तालाब अब रामसर साइट्स में शामिल हो चुका है, जहां इंदौर के साथ-साथ यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। देश में 10 नई वेटलैंड्स को रामसर साइट्स के रूप में मनोनीत होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

साथ ही सिरपुर तालाब को रामसर साइट्स में शामिल होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, एक हफ्ते में मध्यप्रदेश को पर्यावरण के क्षेत्र में दूसरी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। साख्य सागर तालाब के बाद अब इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्राप्त हुआ है।

प्रदेश में अब कुल 3 रामसर साइट्स
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट घोषित किया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कुल 3 रामसर साइट हो गई है। मध्य प्रदेश में सिरपुर तालाब से पहले राजधानी भोपाल की बड़ी झील को रामसर साइट घोषित किया गया था, तो वहीं शिवपुरी जिले की साख्य सागर झील को भी रामसर साइट का दर्जा मिल चुका है।

क्या है रामसर साइट्स?
देश के 10 और वेटलैंड्स को रामसर साइट के रूप में मनोनीत करने के बाद अब देश भर में रामसर साइट्स की संख्या 64 के आसपास हो गई है। रामसर साइट्स का उद्देश्य आद्रभूमियों का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विकसित करना, और इसे सुरक्षित रखना है। रामसर साइट्स वेटलैंड्स वह होती है, जिनका अंतरराष्ट्रीय महत्व होता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।