जयगुरूदेव आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव 13 जुलाई को 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ध्यान, सुमिरन, भजन के साथ-साथ अनुयायी करेंगे सेवा कार्य
इन्दौर। तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर जयगुरूदेव आश्रम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए अभी से अनुयायी और आश्रम के सेवादार तैयारियों में जुट गए हैं। जयगुरूदेव आश्रम पर होने वाले इस महोत्सव में शहर के अनुयायियों के साथ-साथ अन्य शहरों के गुरु भक्त भी आश्रम पर जुटेंगे।
जयगुरुदेव आश्रम अध्यक्ष चतरसिंह राजावत, छोटेलाल जायसवाल एवं मोहन सलवारिया ने बताया कि तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बुधवार 13 जुलाई को सुबह 8 बजे पूजन के साथ मनाया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में गुरु भक्त शामिल होकर बाबा जयगुरुदेव के दर्शन, पूजन के साथ ही सत्संग का लाभ लेंगे। तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर में होने वाले इस महोत्सव में गुरु भक्त अभी से ही आश्रम की तैयारियों में जुटकर आश्रम को सजाने-संवारने के कार्य में जुटे हुए हैं। जयगुरूदेव आश्रम पर होने वाले इस महोत्सव में इन्दौर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के अनुयायियों के साथ-साथ अन्य कई शहरों के गुरु भक्त भी इसमें शामिल होने आ रहे हैं। जयगुरूदेव आश्रम से जुटे योगेश बोबड़े ने बताया कि जय गुरुदेव आश्रम में महोत्सव की शुरुआत सभी अनुयायी और गुरु भक्तों द्वारा बाबा जयगुरुदेव की कुटिया और उनके दर्शन-पूजन के साथ होगी। सुबह 12 बजे से अनुयायियों द्वारा ध्यान, सुमिरन एवं भजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं दोपहर में प्रवचनकार सभी अनुयायियों को बाबा जयगुरुदेव के बताए हुए मार्ग पर चलने, शाकाहार अपनाने, हिंसा न करने जैसे विषयों पर सभी को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे से सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी आश्रम परिसर में ही किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।