हवा बंगला केट से राऊ मार्ग फोरलेन बनेगा, मंत्री सिलावट व उषा ठाकुर ने किया भूमिपूजन.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। शहर के हवा बंगला केट- राऊ मार्ग का उन्नयन टूलेन से फोरलेन में किया गया है। इस कार्य के लिये 13.33 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। गुरुवार को इस फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने की । इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, विधायक श्री जीतू पटवारी, मधु वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

उल्लेखनीय है कि हवा बगंला केट- राऊ मार्ग की कुल लंबाई 5.60 किलो मीटर है। यह मार्ग धार रोड़ को राऊ की ओर जोड़ता है। वर्तमान में यह रोड़ टूलेन है तथा इसकी चौड़ाई 7 मीटर है। इस मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव के कारण फोरलेन मार्ग की मांग नागरिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। अब इस मार्ग के फोरलेन बन जाने से मार्ग की कुल चौड़ाई 15.20 मीटर हो जायेगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस फोरलेन मार्ग के बीच में तथा मार्ग के दोनो तरफ वृक्षारोपण भी किया जायेगा। यह निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी को दिया गया।
निवासी डॉक्टर सतेन्द्र मिश्रा ने कहा की सरकार ने बहुत महतवपूर्ण कार्य किया है यहाँ ट्रैफिक का दबाब बहुत था जिसके कारण दुर्घटनाएं भी होती थी जो बड़ी रोड बनने से बंद हो जाएँगी.

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।