प्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त, 19 जिलों में 3 अप्रैल तक लू का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Contents
भोपाल. वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों  राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में भी सूर्य के तेवर सख्त होने लगे है।
आने वाले दिनों में फिर तेज गर्मी पड़ने वाली है और तापमान 40 डिग्री पार हो सकता है।
मध्य प्रदेश  मौसम विभाग ने आज बुधवार को 19 जिलों में अगले 5 दिनों और 2 जिलों में 2 दिनों तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 मार्च 2022 को ग्वालियर और छतरपुर में दो दिन का और रीवा, सतना, सीधी, उमरिया,छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, नर्मदापुरम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, गुना, दतिया और श्योपुरकला आदि जिलों में अगले 5 दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रीवा, मलाजखंड और मंडला में दर्ज किया गया, वही सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस खरगोन, खजुराहो, नर्मदापुरम और नौगांव में दर्ज किया गया है ।

पिछले 24 घंटे में रतलाम, सतना, सीधी, जबलपुर, सागर, खजुराहो, नर्मदापुरम,  गुना, नौगांव और दमोह में लू का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने से गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलाें में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

मप्र के कई जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और कई जिलों में लू के आसार है।अगले पांच दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना है।

ग्वालियर में 77 सालों का रिकार्ड टूट सकता है। ग्वालियर में अगले 3 दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। राजस्थान के नजदीक होने के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में गर्मी बढ़ेगी ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।