व्यापम  घोटाले के आरोपियों को हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत,चिरायु, पीपुल्स और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अध्यक्षों सहित सात को दी मिली राहत 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

क्राइम न्यूज़ |  व्यापम महाघोटाले  के 2013 पीएमटी में धांधली करने के आरोप में फंसे बड़े आरोपियों को जबलपुर हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है. तीन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मालिकों को इस केस में हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. इनके साथ 7 अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गयी है.

हाई कोर्ट जस्टिस शील नागू की डिवीजन बेंच ने करीब 8 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सभी की अग्रिम जमानत की याचिकाओं को मंजूर कर दिया है. राहत पाने वालों में 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के चेयरमैन भी शामिल हैं. इनमें चिरायु मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन अजय गोयंका, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन एस एन विजयवर्गीय और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुरेश सिंह भदौरिया शामिल हैं. इनके अलावा डॉ वीरेंद्र चौहान, डॉ रवि सक्सेना ,डॉ विजय कुमार पंड्या और अरुण कुमार अरोड़ा की भी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने स्वीकार किया है.

बचाव पक्ष की दलील
सीबीआई ने 2013 पीएमटी फर्जीवाड़े मामले में बीती 18 फरवरी को भोपाल की विशेष अदालत के समक्ष 160 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. चार्जशीट दाखिल हो जाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तारी का डर था. इससे बचने के लिए सभी आरोपियों ने अग्रिम जमानत की याचिकाएं दायर की थीं. मामले की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं ने कहा सीबीआई को जांच में सहयोग करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड उनके पक्षकारों का रहा है. यहां तक कि खुद सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मंशा से इनकार किया है.  पूरी बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 3 मेडिकल कॉलेजों के चेयरमैन सहित सात अन्य व्यक्तियों की अग्रिम जमानत की याचिकाए मंजूर कर दी हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।