मप्र में स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियां घोषित, नया सत्र 15 जून से शुरू 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश के कक्षा 1 से 8वीं के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इस साल 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं, ऐसे में नए सत्र की शुरुआत 15 जून से की जाएगी।

 वही  बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी एमपी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर दौरे के दौरान दी। मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार स्कूलों में 1 मई से 14 जून तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

बच्चों के स्कूल आगामी 20 अप्रैल तक ही जारी रहेंगे, इसके बाद उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश दे दिया जाएगा। नया शिक्षा सत्र 15 जून से प्रारंभ होगा। 15 जून से सभी बच्चे स्कूल में आएंगे।

वर्तमान में प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल और 11वीं की परीक्षाएं चल रही हैं और उसके बाद कॉपी जांचने और रिजल्ट तैयार करने का कार्य किया जाएगा। छात्रों की सेहत को देखते हुए प्रशासन और सरकार ने यह फैसला लिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।