गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बोले- राहुल और कमलनाथ इच्छाधारी चुनावी हिंदू है, चुनाव के समय हिंदू याद आता है
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के पहले राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा। नरोत्तम ने कहा कि राहुल गांधी और कमलाथ इच्छाधारी चुनावी हिंदू है, चुनाव के समय हिंदू याद आता है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ इच्छाधारी चुनावी हिंदू है। टीका लगाना, जनेऊ धारण करना और खुद को हिंदू बताना इन्हें चुनाव के समय ही याद आता है। बता दें एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक कार्यकम में कहा था कि  मैं गर्व से कह रहा हूं कि मैं हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं।
हर जगह विवाद हो रहा है। अब भाषा विवाद तमिलनाडु में शुरू हो गया, हमें राजनीतिक परिवर्तन को  समझाना है। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सर्वे को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सभी विधायकों की हालत खराब है। जनता कांग्रेस और उसके नेताओं को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।
आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
पंजाब में सिंद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप सरकार के आने के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है।
सिंगर मूसेवाला की हत्या इस बात का प्रमाण है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान को लेकर कहा एक कॉमेडियन परफॉर्मेंस तो दे सकता है, लेकिन सरकार नहीं चला सकता।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।