इंदौर में भीषण हादसा :  दो बसों की भिड़ंत में 1 की मौत, 40 से अधिक यात्री घायल, 8 अति गंभीर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

घटनास्थल पर मची चीख पुकार
सिमरोल इलाके के बाइग्राम पर हुआ हादसा

इंदौर. इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दो बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई। हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सिमरोल के बाई ग्राम में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश जायसवाल ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। आर्या ट्रैवल्स की बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। यादव ट्रेवल्स की बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी।
बाई ग्राम के पास मोड़ पर आर्या ट्रैवल्स की बस ने एक वाहन को ओवरटेक किया और दोनों बसों की आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद घायलों की रोने और चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी।
बच्चे भी रोड पर रो रहे थे। आर्या बस के ड्राइवर के दोनों पैर बस के अंदर फंस गए थे। क्रेन की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। 4 एम्बुलेंस से घायलों को इंदौर भेजा गया है।
बाई ग्राम की सरपंच के पति लवलेश मीणा ने बताया कि जैसे ही बस दुर्घटना की सूचना मिली, घायलों को बसों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को निकालते समय एक मृतक को भी निकाला। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह पिचक गए। घायलों को महू और इंदौर के अस्पताल भेजा गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।