भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक में घुसी आयशर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। एक भीषण सडक़ हादसे के चलते सडक़ पर खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से केले से भरी आयशर घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि आयशर का कैबिन वाला हिस्सा चकनाचूर होकर अलग हो गया और ड्राइवर का शव मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, हादसा लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में हुआ।
लसूडिय़ा टीआई संतोष दूधी के अनुसार फरहान पिता गुफरान अली निवासी यूपी आयशर में कच्चे केले लेकर देवास की तरफ जा रहा था। बायपास पर एक खराब ट्रक खड़ा था।
बरसात के कारण आयशर चालक को खड़ा वाहन नहीं दिखा और आयशर सीधे पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद आयशर का केबिन वाला हिस्सा चकनाचूर होकर बाहर गिर गया।
उसमें फरहान का शव दब गया। पुलिस ने सुबह-सुबह मौके पर पहुंचकर गैस कटर से कैबिन काटा और शव बाहर निकाला।
वहीं खराब ट्रक को लापरवाहीपूर्वक बिना संकेतक सडक़ पर खड़ा करने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।