जोमैटो की 10 मिनिट में फ़ूड डिलेवरी योजना पर भारी विरोध, एमपी में जोमैटो की रफ़्तार पर प्रतिबन्ध, गृह मंत्री की चेतावनी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 मध्य प्रदेश  के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऑनलाइन फ़ूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो को चेतावनी देते हुए कहा कि जौमेटो को भी टैफिक नियमों का पालन करना होगा।
आम जनता की जान से खिलवाड़ है।अगर भविष्य में कोई भी घटना होती है तो यह कंपनी की जिम्मेदारी होगी।कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल, ऑनलाइन फ़ूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो की रफ्तार पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लग गया है।

जोमैटो ने 10 मिनिट में फ़ूड डिलेवरी की योजना शुरू की है, जिसका भारी विरोध होने लगा है, ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जौमेटो कंपनी को चेतावनी दी है कि वह आम जनता और अपने कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने वाली इस योजना को तत्काल वापस ले नहीं तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी कंपनी की मानी जाएगी।कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि जौमेटो कंपनी ने जो 10 मिनिट में फ़ूड डिलेवरी की जो योजना बनाई है,  वह आम जनता व खुद उसके कर्मचारियों के लिए भी घातक है।

कर्मचारी तय समय मे फ़ूड डिलेवरी करने के लिए जान जोखिम में डालकर अपना वाहन दौड़ाएंगे क्योंकि व्यस्त समय मे इतने कम समय मे नियत स्थान पर पहुचना सम्भव ही नहीं होगा।
कर्मचारियों के इस तरह वाहन दौड़ाने से ट्रैफिक रूल का उलंघन तो होगा ही और आमजनता व खुद कर्मचारी की जान जोखिम में बनी रहेगी।

डॉ मिश्रा ने कहा कि यह योजना व्यावहारिक ही नहीं है शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक इतने ट्रैफिक में 10 मिनट में पहुंचा ही नहीं जा सकता है।

मध्यप्रदेश में इस तरह के जोखिम की अनुमति नहीं दी जा सकती है इसलिए मेरा जोमैटो कंपनी से निवेदन है कि वह यह योजना वापस ले ले।
नहीं लेने पर किसी भी घटना दुर्घटना पर कंपनी के खिलाफ सीधी कार्यवाही की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।