Bollywood News – Hungama 2 Review – शिल्पा शेट्टी ने फैंस से की उनकी फिल्म देखने की गुजारिश, डर है कि कहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का ना पड़े असर?

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. जहां एक तरफ उनके पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी तरफ उनकी कमबैक फिल्म हंगामा 2 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कल  शाम 7:30 बजे रिलीज हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस से गुजारिश की है कि वह उनकी फिल्म देंखें.

शिल्पा ने हंगामा 2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा  मैं योगा करने और सिखाने में विश्वास रखती हूं. जहां जिंदगी मौजूद है तो वो सिर्फ आज में है. हंगामा 2 को अच्छी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है और कभी किसी फिल्म को खामियाजा नहीं भुगनता पड़े.

शिल्पा ने आगे लिखा आज मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप अपने परिवार के साथ चेहरे पर स्माइल लेकर हंगामा 2 देखें. यह फिल्म हर उस इंसान के लिए देखें जो इससे जुड़ा हुआ है. शुक्रिया.

शिल्पा के पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. कोरियोग्राफर गीता कपूर ने कमेंट किया इसे देखने का इंतजार नहीं हो रहा है बहन. वहीं कुछ फैंस शिल्पा का सपोर्ट कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या फिल्म फ्लॉप होने का है डर.

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को देखने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें डर है कि कहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर उनकी फिल्म पर ना पड़े. राज की गिरफ्तारी के बाद से वह फिल्म का प्रमोशन भी नहीं कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है.

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी आखिरी बार साल 2007 में फिल्म में नजर आईं थीं. अब 14 साल के बाद वह कमबैक करने जा रही हैं. फैंस के साथ शिल्पा भी अपने कमबैक को लेकर काफी एक्साइटिड थीं.

ये है हंगामा 2 की कहानी.

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दो परिवारों की कहानी दिखाई गई है. जिसमें एक परिवार है परेश रावल और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का. वहीं दूसरा है आशुतोष राणा का. जिनका बेटा है मिजान जाफरी. परेश रावल को लगता है कि शिल्पा का मिजान के साथ चक्कर चल रहा है. इसी के इर्द-गिर्द कहानी को बुना गया है. यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।