इंतज़ार ख़त्म आईसीसी ने विश्वकप क्रिकेट कार्यक्रम 2023 का किया आधिकारिक ऐलान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता और मुंबई में तथा फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा 
World Cup 2023 Schedule। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईसीसी के अनुसार यह विश्व कप टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर को इसका खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसके सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
वहीं खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के होगा। वहीं मेजबान भारतीय टीम भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में खेलेगी। भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला इसके बाद 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा।
10 टीम लेंगी हिस्सा
इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से आठ टीमों ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए क्वालीफाई कर लिया हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी। क्वालीफायर में पूर्व चैंपियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज के अलावा नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, अमेरिका और मेजबान जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं। विश्व कप में सभी टीमें एक दूसरे से राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे।

विश्व कप का कार्यक्रम इस प्रकार है :

Live Score5 अक्टूबर इंग्लैंड  बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद
6 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1 हैदराबाद
7 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम  अफगानिस्तान धर्मशाला
7 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2 दिल्ली
8 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
9 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1 हैदराबाद
10 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश धर्मशाला
11 अक्टूबर इंडिया बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
12 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2 हैदराबाद
13 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका लखनऊ
14 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
14 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश चेन्नई
15 अक्टूबर इंडिया बनाम पाकिस्तान अहमदाबाद
16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2 लखनऊ
17 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम  क्वालीफायर 1 धर्मशाला
18 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान चेन्नई
19 अक्टूबर इंडिया बनाम बांग्लादेश पुणे
20 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान बेंगलुरु
21 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई
21 अक्टूबर क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 लखनऊ
22 अक्टूबर इंडिया बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
23 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान चेन्नई
24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुंबई
25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1 दिल्ली
26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम  क्वालीफायर 2 बेंगलुरु
27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
28 अक्टूबर क्वालीफायर 1 बनाम  बांग्लादेश कोलकाता
28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम  न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्टूबर इंडिया बनाम  इंग्लैंड लखनऊ
30 अक्टूबर अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2 पुणे
31 नवंबर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश कोलकाता
1 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पुणे
2 नवंबर इंडिया बनाम क्वालीफायर 2 मुम्बई
3 नवंबर क्वालीफायर 1 बनाम  अफगानिस्तान लखनऊ
4 नवंबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद
4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान बेंगलुरु
5 नवंबर इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
6 नवंबर बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2 दिल्ली
7 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मुंबई
8 नवंबर इंग्लैंड बनाम  क्वालीफायर 1 पुणे
9 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2 बेंगलुरु
10 नवंबर दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान अहमदाबाद
11 नवंबर इंडिया बनाम  क्वालीफायर 1 बेंगलुरु
12 नवंबर इंग्लैंड बनाम  पाकिस्तान कोलकाता
12 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पुणे
15 नवंबर पहला सेमीफाइनल मुंबई
16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता
19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।