किसान निपटा तो वह हमें निपटा देगा – कृषि मंत्री ने ऊर्जा मंत्री से कहा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में बिजली कटौती पर आम जनता तो ठीक, मंत्री भी परेशान हैं। कटौती रुकवाने के लिए एक मंत्री को दूसरे मंत्री को फोन करना पड़ रहा है। अब दो मंत्रियों के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है।

एक मंत्री इसमें सत्ता में टिके रहने का गणित भी बता रहे हैं। ये चर्चा हुई कृषि मंत्री कमल पटेल और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बीच।

वायरल वीडियो के अनुसार नर्मदापुरम संभाग के हरदा और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में मूंग की फसल पर अघोषित विद्युत कटौती के कारण किसान परेशान हो रहे हैं और मूंग की फसल को नुकसान न हो।

इसके लिए कृषि मंत्री कमल पटेल भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कटौती की परेशानी बताने के लिए ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की है।

मंत्री पटेल ने बुधवार को बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया कि दोनों जिलों में बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसे रोका जाए।
पटेल ने किसानों की चिंता के साथ ‘अपनी’ चिंता भी जाहिर कर दी। पटेल ने कहा कि कटौती को रोकना होगा। वरना किसानों को चार हजार करोड़ रुपये की मूंग की फसल का नुकसान हो जाएगा।
किसान निपटा तो वह हमें निपटा देगा। ऊर्जा मंत्री ने जब पूछा कि क्या करना है तो पटेल ने कहा कि दोनों जिलों में कटौती को बंद कर जो 10 घंटे बिजली दी जा रही है, वो तो दिलवा दो।
पटेल ने ये भी कहा कि मैंने एमडी को बताया है, पर आप भी जरा टाइट करके और बोल दो।
बिजली मंत्री तोमर ने कृषि मंत्री पटेल को आश्वासन दिया कि दोनों जिलों में अघोषित विद्युत कटौती की जांच की जाएगी और किसानों को ज्यादा से ज्यादा बिजली मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। आप चिंता न करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।