शिवराज कैबिनेट का अहम निर्णय प्रदेश के सभी शराब अहाते होंगे बंद, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

MP News in Hindi. मध्य प्रदेश की 2023-24 की नई शराब नीति को रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी हैं। नई शराब नीति में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के विरोध के बाद सरकार सरेंडर दिखी हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी अहाते और शॉप बार बंद करने का निर्णय लिया हैं। नई शराब नीति 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी।
कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को दी प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि शराब को हतोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री जी लगातार आगे बढ़ रहै है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी शराब के अहाते बंद किये जा रहे हैं। सभी शॉप बार बंद किए जा रहे हैं।
मदिरा दुकानों में बैठ कर पीने की अनुमति नहीं होगी। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब की दुकान नहीं रहेंगी। इसे 50 मीटर के दायरे को बढ़ाकर 100 मीटर किया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के प्रावधान कड़े किए जा रहे हैं। बता दें प्रदेश में प्रदेश में 3608 शराब की दुकानें और 2611 अहाते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।