दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे डॉ.आनंद राय के वकील 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मप्र. दिल्ली के एक होटल से गुरुवार रात मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामले के सिलसिले में दर्ज एफआईआर में हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान करने वाला अपना आदेश रद करने के बाद आनंद को गिरफ्तार किया गया था।
उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ को बताया कि मामले का मुख्य आरोपित जमानत पर है, लेकिन व्हिसल ब्लोअर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था, लेकिन दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मध्य प्रदेश ले जाया गया।

तन्खा ने याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग की, इस पर प्रधान न्यायाधीश ने सोमवार को सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।

नौकरी से किया निलंबित 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने एवं सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं के खिलाफ लगातार टिप्पणी करने पर डॉक्टर आनंद राय को निलंबित कर दिया गया.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।