अपनी लंबित मांगो के समर्थन में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

डीए का भुगतान नहीं होने से राज्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश
इंदौर – मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को पदोन्नति एवं महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान नही होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने मोर्चे के संरक्षक हरीश बोयत एवं जिलाध्यक्ष रमेश यादव के मार्गदर्शन में इंदौर सहित समस्त ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपे।
मोर्चे के प्रवक्ता दिनेश परमार ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर राज्य स्तर पर सौंपे गए ज्ञापन अंतर्गत इंदौर तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष योधराज पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी सुनील झा को, देपालपुर में तहसील अध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी को, हातोद में सीताराम परमार के नेतृत्व में तहसीलदार को तथा महु में तहसीलदार धीरेन्द्र पाराशर को ज्ञापन सौंपे गए।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश बोयत, मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश यादव, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडे, शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेखर जोशी, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक परमार, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक बोरासी, शिक्षकोत्तर कर्मचारी संघ जीएसआईटीएस के अध्यक्ष पूरन कैथवास, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, कमलेश सिंह, अशोक मालवीया, आनंद हार्डिया, पवन मोहनिया, राजेन्द्र खरे, रमेश चौहान, अशोक जोशी, दीपक धनोडकर, जगदीश श्रीवास्, अरूण कुमार पांडेय, राजेश शर्मा, संजय अटवाल, अमित सक्सेना, जितेन्द्र परमार, विपिन जोशी, रवि प्रजापत, पदमा बामोरिया, सोनिया तिवारी, निर्मला बोरासी, लोकेश जैन, अजय पाल सारवान, राजेश सिरसिया, संजय जाधव, संजय जैन आदि सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।