विजयनगर के पब में अश्लील पार्टी पर हिंदू संगठन का  हंगामा, नाबालिग भी थे शामिल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

शहर के विजयनगर क्षेत्र के पब में एक बार फिर अश्लील पार्टी की शिकायत पर रविवार रात हिंदूवादी नेताओं ने घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पब संचालक और मैनेजर को हिदायत दी। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने रात में पब भी जल्दी बंद करवा दिया।

बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज यादव और अन्य हिंदूवादी लोगों को सूचना मिली थी कि भमोरी रोड पर स्थित शोशा पब में अश्लील पार्टी आयोजित की जा रही है। इसमें शराब भी परोसी जा रही है। इस पार्टी में नाबालिग भी शामिल हैं। सूचना के बाद यहां कई हिंदूवादी नेता पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचकर पार्टी रुकवाई गई। सूचना के बाद यहां विजयनगर टीआई तहजीब काजी बल के साथ पहुंचे।

उन्होंने हिंदूवादी नेताओं से बात की।पब मालिक भूपेंद्र रघुवंशी और मैनेजर लारेंस को समझाइश देकर नाबालिगों को पार्टी में शामिल न करने को कहा। समय पर पार्टी बंद करने की बात कही। हिंदूवादी नेता थाना प्रभारी से बात कर वापस चले गए। पूर्व में भी यहां अश्लील फैशन शो को लेकर हंगामा हो चुका है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।