शहर में पहली बार गोवंश के लिए दो एम्बुलेंस वाहनों का लोकार्पण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

साध्वी ऋतम्भरा देवी ने किया पूजन, किष्किंधा धाम से होगा संचालन
इन्दौर। राष्ट्रसंत साध्वी दीदी मां ऋतम्भरादेवी ने अपने इन्दौर प्रवास के दौरान किष्किंधा धाम के गिरधारीलाल गर्ग के सौजन्य से पशु-पक्षियों, विशेषकर गोवंश के लिए दो नई एम्बुलेंस वाहनों का लोकार्पण किया।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं अन्नपूर्णा आश्रम के ट्रस्टी विनोद अग्रवाल, श्रीमती उर्मिला देवी गर्ग, आनंद कनेटकर, रजत गर्ग, देवेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र गर्ग आदि इस अवसर पर मौजूद थे। रजत गर्ग ने बताया कि शहर में पहली बार दीदी मां की प्रेरणा से इन दो एम्बुलेंस वाहनों की सेवाएं परम शक्तिपीठ ओंकारेश्वर के लिए 24 घंटे समर्पित रहेंगी।
वर्तमान में शहर और आसपास की जितनी भी गोशालाएं हैं, वहां गोवंश के अस्वस्थ हो जाने पर उन्हें गोशाला से पशु चिकित्सालय ले जाने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इन नए एम्बुलेंस वाहनों के संचालन से गोवंश को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इनमें से एक एम्बुलेंस वाहन का संचालन किष्किंधा धाम गोशाला मंदिर से किया जाएगा।
दीदी मां ने गिरधारीलाल गर्ग की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पशुओं के लिए भी एक अस्पताल बनाने की दिशा में प्रयास होना चाहिए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।