इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान की बंद, अब तिरुपति जाने  वालों को भी होगी परेशानी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Top News। इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से चेन्नई की आने और जाने वाली सीधी उड़ान को बंद कर दिया है। इस कारण इंदौर का न सिर्फ चेन्नई से बल्कि तमिलनाडु से भी सीधा हवाई संपर्क टूट गया है।

अब तमिलनाडु जाने के लिए इंदौर से कोई भी सीधी उड़ान नहीं है। इस फ्लाइट के बंद होने से अब तिरुपति जाने वाले लोगों को भी परेशानी होगी।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने अक्टूबर से यह फ्लाइट शुरू की थी। इस फ्लाइट की शुरुआत की थी। यह फ्लाइट 6ई-6309 सुबह 5.20 बजे चेन्नई से रवाना होकर 7.25 बजे इंदौर पहुंचती थी और सुबह 8 बजे इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना होकर 10.10 बजे चेन्नई पहुंचती थी।

सुबह की फ्लाइट होने के कारण यात्रियों को काफी आसानी भी होती थी, लेकिन अब कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद करते हुए इसे सिस्टम से भी हटा दिया है।

यह फ्लाइट कब शुरू होगी, इसे लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस फ्लाइट को बंद किए जाने को लेकर ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है, वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो फ्लाइट में लगातार यात्रियों की कमी के चलते कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।

तिरुपति जाने वालों को भी होगी परेशानी

इंडिगो ने इस फ्लाइट को अक्टूबर 2021 में शुरू किया था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के दौरान घटी यात्री संख्या को देखते हुए कंपनी ने इसे फरवरी 2022 में बंद कर दिया था।

कोरोना का खतरा कम होने और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कंपनी ने 1 मार्च से दोबारा इसे शुरू किया था, लेकिन कुछ ही दिनों में यात्रियों की कमी सामने आने पर इसे सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया था, वहीं 27 मार्च से लागू नए समर शेड्यूल से इस फ्लाइट को एक बार फिर रोजाना शुरू कर दिया गया था।

इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी जाने वालों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक थी। लगातार तिरुपति जाने वाले श्रद्धालु राजू पाटिल ने बताया कि चेन्नई से तिरुपति की दूरी सिर्फ 157 किलोमीटर की है।

चेन्नई में उतरने के बाद एयरपोर्ट से ही यात्रियों को आसानी से कई बसें और अन्य गाड़ियां तिरुपति जाने के लिए मिल जाती थीं, लेकिन अब यात्रियों के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बेंगलुरु पड़ेगा, जहां से तिरुपति की दूरी 265 किलोमीटर से ज्यादा है, जो चेन्नई की अपेक्षा 110 किलोमीटर ज्यादा दूर है। यात्रियों को बेंगलुरु या अन्य एयरपोर्ट्स से तिरुपति के लिए फ्लाइट लेना होगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।