मप्र स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग स्पर्धा में अंतिम दिन इन्दौर और भोपाल के खिलाडियों ने कब्ज़ा जमाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Sports News. इन्दौर और भोपाल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग स्पर्धा के अंतिम दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा जमाया।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग संगठन द्वारा एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पर्धा के दौरान महिलाओं के बोल्डरिंग वर्ग में भोपाल की ममता पासवान ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

इन्दौर की ध्रुविका राठौर को रजत और खंडवा की गुनगुन चौकसी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुषों के वर्ग में इन्दौर का दबदबा रहा, लेकिन शीर्ष स्थान पर भोपाल ने कब्जा किया।

भोपाल के प्रियांश सेन पहले स्थान पर रहे। इन्दौर के देव्यांश यादव को रजत और रिषभ अग्रवाल को कांस्य पदक हासिल किया। इन्दौर के साओन बिस्वास छठे स्थान पर रहे।

बोल्डरिंग स्पर्धा के जूनियर वर्ग में टीकमगढ़ की योगिता बुंदेला ने पहला, उज्जैन की पूर्वी कौशिक ने दूसरा और इन्दौर की हिमानी दाबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्दौर की वेदिका सिंह पांचवें स्थान पर रहीं।

वहीं सब जूनियर बालकों के वर्ग में भोपाल का दबदबा रहा और दो पदक भोपाल के खाते में गए। भोपाल के देवांश सिसौदिया ने पहला और प्रिंस पासवान ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इन्दौर के प्रथमेश चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में महू की मिचेल राबिंसन ने पहला, धार की वैभवी गिरवाल ने दूसरा और इन्दौर की सानवी टेकवारिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे और पांचवें स्थान पर भी इन्दौर की तारुषी गुप्ता और प्रियंवदा चौरसिया रहीं।

स्पर्धा का पुरस्कार वितरण एमरल्ड हाइट्स के निदेशक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि मप्र ओलिंपिक संगठन के उपाध्यक्ष ओम सोनी, खेल अधिकारी अकरम खान थे। कार्यक्रम का संचालन मप्र स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग संगठन के सचिव संजय मिश्रा ने किया।

अथर्व गोयल और मिशेल राबिंसन को स्पर्धा का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। स्पर्धा में 16 जिलों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने शिरकत की। मिश्रा ने बताया कि स्पर्धा के आधार पर विभिन्न वर्गों के लिए मध्य प्रदेश टीम का चयन होगा, जो राष्ट्रीय स्पर्धा में चुनौती पेश करेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।