इंदौर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम, कलेक्टर ने लगाई लताड़ बोले आपको सड़क जाम करने का अधिकार किसने दिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोड जाम कर दिया जिससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हुए। जब प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर इलैयाराजा टी से मिलने पहुंचे तो गुस्साए कलेक्टर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
कलेक्टर ने कहा कि आप अपनी मांगों को रख सकते हैं और शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं लेकिन आपको सड़क जाम करने का अधिकार किसने दिया। कलेक्टर ने चक्का जाम करने वाले सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतनवृद्धि समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।