इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। आयातित मालों में बनी जोरदार तेजी के चलते खाद्य तेलों में बाजार तेजी पर रहे। तिलहनों में सरसो व रायडा मजबूती पर रहे। माल भाड़ों में वृद्धि से किराना जिंसों में शक्कर बाजार तेजी पर रहे। नारियलों में भी सुधार रहा। दलहनों में चना व मसूर में भी सुर्खी रही।
किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना वस्तु बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। शक्कर में पूछपरख सामान्य है। ट्रक भाड़ों में वृद्धि के मद्देनजर शक्कर में जोरदार तेजी देखी गयी। शक्कर बाजार 3480-3500 रू. प्रति क्व‍िंटल से 3525-3560 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये।
खोपरा गोला पूछपरख सामान्य रहने से बाजार पूर्वस्तर पर 205-225 रू. प्रति किलो पर आ गये। दिसावरी बाजारों में बनी तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की बिकवाली से भावों में सुस्ती रही। समीक्षा सप्ताह के दौरान जीरे में बाजार 230-240 रू. प्रति किलो से घटकर 200-220 रू. प्रति किलो पर आ गये।
सौंफ में अचार निर्माताओं की लेवाली से भावों में मजबूती कायम रही। सौंफ में बाजार 121-135 रू. प्रति किलो पर आ गये। सूखे मेवों में मौसमी मॉंग कमजोर रहने से भावों में सुस्ती रही। बादाम मगज में बाजार 600-650 रू. प्रति किलो पर आ गये। नारियलों में होली की लेवाली रहने से बाजार 25-50 रू. प्रति थैले की तेजी रही और नारियल बाजार 1450-1475 रू. प्रति थैले पर आ गये।

तेल तिलहन :-

समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में जोरदार तेजी के देखे गये। सींगदाना तेलों में बाजार 1530-1550 रू. प्रति 10 किलो से सुधरकर 1640-1660 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया व कपास्या तेलों में 60-70 रू. प्रति 10 किलो तक उछल गये। खाद्य तेल रिफाइंड मालों में बाजार 1550-1560 रू. प्रति 10 किलो से उछलकर 1600 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। कपास्या तेलों में बाजार 1515 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सरसो व रायडा लेवाली के चलते बाजार मजबूती पर देखे गये।

दाल दलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में व्यापार अच्छा देखा गया। चने में लेवाली बनी हुयी है। नये मालों की आवकें फ‍िलहाल कमजोर रहने से भावों में मजबूती देखी गयी। चने में बढ़‍िया माल 5150-5175 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। तुअर में पूछपरख सामान्य है। नये मालों में आवकें अच्छी है, जिसके चलते बाजार 5400-6300 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। मूंग में लेवाली है, जिसके चलते बाजार 7200-7400 रू. प्रति क्विंटल पर मजबूती बनाये रहे। मसूर में पूछपरख अच्छी है। नये मालों की आवकों का दबाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिसके चलते बाजार सुधरकर 6400-6425 रू. प्रति क्विंटल को छू गये। उड़द में भी बाजार 7000-7100 रू. प्रति क्विंटल पर मजबूत बने रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।