इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। लेवाली के चलते आलौच्य सप्ताह के दौरान अनाज मंडी में मसूर उछली। चना मजबूती पर रहा। खाद्य तेलों में सुस्ती रही।
तिलहनों में सरसो व रायडा बना रहा। किराना जिंसों में बादाम गिरी में सुस्ती रही। शक्कर में बाजार बने रहे।

किराना :-
शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। शक्कर में मिलों के टेंडर निचले भावों पर जाने से बाजार सुस्ती के रहे। शक्कर में बाजार 3525-3550 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरा गोला लेवाली कमजोर पड़ने से बाजार मंदी की ओर अग्रसर रहे। खोपरा गोला समीक्षा सप्ताह के दौरान 200-220 रू. प्रति किलो पर आ गये। साबूदाने में चैत्र नवरात्र‍ि की मॉंग से भावों में मजबूती देखी गयी। साबूदाना हल्के मालों में 4350-4450 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। कालीमिर्च एटम क्वालिटी मालों में 575-582 रू. प्रति किलो पर आ गयी। जीरे में मॉंग ठंडी पड़ने से बाजार सुस्ती पर देखे गये। जीरा राजस्थान क्वालिटी मालों में 200-220 रू. प्रति किलो पर आ गया। बादाम मगज व काजू में मौसमी मॉंग कमजोर पड़ने से बाजार 20-30 रू. प्रति किलो घटकर बोले गये। नारियलों में लेवाली है। आवकें ठंडी रहने से भावों में 50-100 रू. प्रति थैले की तेजी आयी और नारियल 120 भरती मालों में बाजार 1550-1600 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में बाजार पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल तिलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में बाजार सुधार के देखे गये। सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1580-1590 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूती बनाये रहे। सोया व कपास्या तेलों में 5-15 रू. प्रति 10 किलो की तेजी आयी और सोया साल्वेंट मालों में बाजार 1500-1510 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सरसो व रायडा मजबूती बनाये रहे। सोयाबीन बाजार 7000-7400 रू. प्रति क्व‍िंटल देखे गये।

दाल दलहन :-
समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। चने में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली से बाजार 5100-5125 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मसूर में लेवाली रहने से भावों में 400-500 रू. प्रति क्व‍िंटल की तेजी आयी और मसूर बाजार 6250 से उछलकर 6650 रू. क्व‍िंटल पर आ गये। उड़द व मूंग में पूछपरख सामान्य रहने से भावों में मजबूती रही। तुअर दाल में लेवाली से बाजार सुर्खी पर देखे गये। तुअर बाजार 5500-6400 रू. क्व‍िंटल पर आ गये।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।