इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। मॉंग के दबाव से आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में नारियल जोरदार तेजी पर रहा। खाद्य तेलों में लेवाली अटकने से भावों में मंदी रही। तिलहनों में सोयाबीन में टिकाव रहा। दलहनों में मसूर में पूछपरख से बाजार मजबूती पर रहे। चना पूर्वस्तर पर बना रहा।

 

किराना :- 
शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा सामान्य ही रही। शक्कर में ट्रक भाड़ों में आयी तेजी का असर देखा जा रहा है। शक्कर में बाजार 25-50 रू. प्रति क्व‍िंटल तक की तेजी आलौच्य सप्ताह के दौरान देखी गयी। इस दौरान शक्कर में बाजार 3550-3575 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरा गोला सामान्य कारोबार के बीच 196-215 रू. प्रति किलो बोला गया। साबूदाने सहित अन्य फलिहारी जिंसों में नवरात्रे की मॉंग अच्छी देखी गयी। साबूदाना हल्के मालों में 4350-4450 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत रहा। कालीमिर्च में लेवाली सामान्य ही देखी गयी। दिसावरी बाजारों में आयी तेजी के चलते बाजार में मजबूती का रूख रहा। नारियलों में नवरात्रे के लिए लेवाली जोरदार रही। जिसके चलते नारियलों में 175-250 रू. प्रति थैले तक की तेजी आयी और नारियल (120) भरती मालों में बाजार 1750-1775 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में भाव सामान्य ही रहे।


तेल तिलहन :- 
आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा सामान्य ही रही। ऊँचे भावों पर संयंत्रों की बिकवाली के बाद बाजार में नरमी का वातावरण रहा। इस दौरान सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1590-1610 रू. प्रति 10 किलो पर कमजोर ही रहा। सोया व कपास्या तेलों में 15-30 रू. प्रति 10 किलो तक का नुकसान देखा गया। सोया तेल रिफाइंड मालों में 1475-1450 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सोयाबीन बाजार 7200-7400 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत देखे गये। सरसो व रायडा पूर्वस्तर पर बना रहा।


दाल दलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में कामकाज की मात्रा सामान्य ही रही। चना 50 रू. प्रति क्व‍िंटल सुधरकर 5150 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। तुअर में बाजार 6200-6300 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत देखे गये। मसूर में माल की किल्लत से भावों में 100-150 रू. प्रति क्व‍िंटल तक की तेजी आयी और मसूर बढ़‍िया मालों में 6750 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गयी। उड़द व मूंग में व्यापार अति सामान्य ही रहा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।