इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा – Indore News Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इन्दौर । दिसावरी तेजी से आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में जीरा तेजी पर रहा। नारियलों में गिरावट आयी। खाद्य तेलों में तेजी का रूख देखा गया। तिलहनों में सरसो उछाल पर रहा। दलहनों में चना मजबूती पर देखा गया।
किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार सामान्य ही रहा। शक्कर में चालू वर्ष का उत्पादन 3.10 लाख टन का रहा। उत्पादन काफी अच्छी मात्रा में रहने से भावों में टिकाव देखा गया। आलौच्य सप्ताह के दौरान शक्कर में बाजार 3550-3575 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरे गोले में पिछले दिनों आयी नरमी के बावजूद माल की किल्लत से बाजार में तेजी देखी गयी। आलौच्य अवध‍ि में खोपरा गोला 196-216 रू. से बड़कर 205-225 रू. प्रति किलो पर आ गया। साबूदाने में नवरात्रे की मॉंग के साथ ही दिसावरी तेजी आने से भावों में जोरदार तेजी देखी गयी। जीरे में दिसावरी तेजी के चलते भावों में जोरदार तेजी का रूख देखा गया। इस दौरान जीरे में ऊँझा हल्के मालेां में 200-220 से 238-245 रू. प्रति किलो को छू गये। सूखे मेवों में आयतित मालों में आयी तेजी से बादाम गिरी में बाजार 20-30 रू. प्रति किलो की तेजी आयी और बादाम गिरी बड़कर 690-705 रू. प्रति किलो पर आ गयी। तरबूज मगज में पूछपरख से बाजार 10-15 रू. प्रति किलो के मुनाफे में रहे। तरबूज मगज में बाजार सुधरकर 350-365 रू. प्रति किलो को छू गये। नारियलों में नवरात्रे की मॉंग कमजोर पड़ने से भावों में 50-100 रू. प्रति थैले का नुकसान रहा।
तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में कामकाज की मात्रा कम रही, किन्तु आयातित मालों की सुर्खी से भावों में जोरदार तेजी की स्थ‍िति‍ रही। समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1590-1610 रू. प्रति 10 किलो से बड़कर 1610-1630 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया व कपास्या तेलों में 30-40 रू. प्रति 10 किलो तक की तेजी आयी और सोया साल्वेंट 1445-1450 रू. प्रति 10 किलो से सुधकर 1470-1475 रू. प्रति 10 किलो को छू गये। वहीं रिफाइंड मालों में बाजार 1500-1505 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूत देखे गये। कपास्या तेलों में भी सुर्खी देखी गयी। तिलहनों में सरसो बाजार 200-300 रू. प्रति क्व‍िंटल से उछलकर 6300-6500 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये।
दाल दलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। चना पूछपरख से 25-50 रू. प्रति क्विंटल सुधरकर 5150-5200 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। तुअर में मिलों की मॉंग है। दालों में लेवाली के चलते बाजार मजबूती बनाये रहे। तुअर निमाड़ी मालों में 5500-6400 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत बने रहे। मसूर में तेजी मंदी का रूख बना हुआ है। मसूर में बाजार 25-50 रू. प्रति क्व‍िंटल की नरमी से 6850 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। उड़द व मूंग में बाजार कमोवेश बने रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।