Indore Bazar – इंदौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इंदौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

इन्दौर। कमजोर उठाव के बीच आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में नारियल नरमी पर रहा। शक्कर में सुस्ती रही। खाद्य तेलों में आयातित मालों में आयी तेजी से सोया व कपास्या तेल तेजी पर रहा। तिलहनों में सोयाबीन सुर्खी पर रहा। दलहनों में लिवाली से चना व मसूर में बाजार सुर्खी पर रहा।

किराना :- 

शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में ग्राहकी अच्छी रही। शक्कर में यद्यपि आगे मांग के दिन है। मिलों के पास स्टॉक भरपूर मात्रा में है। टेंडर निचले भावों पर जाने से बाजार सुस्ती के बने हुए है। शक्कर में बाजार 20-30 रू. प्रति क्विंटल घटकर 3450-3480 रू. प्रति क्विंटल पर आ गया। गोपरा गोला फिलहाल सीमित दायरे में कामकाज कर रहा है। मॉंग ठंडी रहने के साथ ही बाजार 212-230 रू. प्रति किलो पर रहे। जीरे में व्यापार की मात्रा कमोवेश अच्छी है। उत्पादक मंडियों में नये मालों की आवकें बढ़ने लगी है। संभवत: आने वाले दिनों में आवकों में तेजी से सुधार आये। समीक्षा सप्ताह के दौरान जीरा राजस्थान 180-190 रु.प्रति किलो के आस-पास रहा। नारियलों में आवकें औसतन है। आने वाले दिनों में नारियलों में महाशिवरात्रि व होली की मांग निकलने लगेगी। जिसके चलते बाजार में आने वाले दिनों में सुधार आ सकता है। नारियल में 120 भरती मालों में बाजार 1350-1400 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसां में बादाम व तरबूज मगज में मजबूती के देखे गये।

तेल तिलहन :- 
समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा अच्छी रही। सींगदाना तेलों में गुजरात लाइन की मजबूत पकड़ से भाव सुर्खी पर रहे। सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1330-1350 रू. प्रति 10 किलो पर बना रहा। मलेश‍ियन पाम ऑयल की तेजी व डॉलर की कीमतों में वृद्धि का असर खाद्य तेलों पर है। समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सोया तेल साल्वेंट मालों में 20-25 रू. प्रति 10 किलो सुधरकर 1270-1275 रू. प्रति 10 किलो पर आ गया। तिलहनों में सोयाबीन 150 रू. प्रति क्विंटल उछलकर 6450-6650 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। सरसो में बाजार 5900-6200 रू. प्रति क्विंटल पर मजबूत नज़र आये।
दाल दलहन :- 
आलौच्य सप्ताह के दौरान दलहनों में व्यापार की मात्रा अच्छी रही। चने में लेवाली अच्छी रही। यद्यपि नये मालों की दस्तक हो गयी है। मौसम में बदलाव के साथ ही चने में आवकें जोर पकड़गी। समीक्षा अवध‍ि में चना 4950 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत देखा गया। मसूर में नये मालों की दस्तक बीते सप्ताह हुई। मसूर में भी आने वाले दिनों में आवकें बढ़ने शुरू हो जायगी। फ‍िलहाल मॉंग के चलते बाजार मजबूती बनाये हुए है। मसूर में बढ़‍िया माल 6700 रू. क्व‍िंटल से उछलकर 6950 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। तुअर में नये मालों की आवकों को देखते हुए बाजार में टिकाव बना हुआ है। तुअर में बढ़िया माल 5400-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत बने रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।