इंदौर: कांग्रेस विधायक के बेटे ने कहा- पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, मैं खुद हुआ हूं पेश, भाजपा ने षड़यंत्र करके मुझे फंसाया क्योंकि मैं कांग्रेस से हूं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल की गिरफ्तारी में नया मोड़ सामने आया है। करण ने कहा है कि पुलिस ने मुझे गिरफ्तार नहीं किया है, मैं खुद पेश हुआ हूं। भाजपा नेताओं ने षड़यंत्र करके मुझे फंसाया है।

बता दें कि उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस से जुड़ी एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले में पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था तो उसने मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर अग्रिम जमानत ले ली थी। बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मेडिकल सर्टिफिकेट फर्जी है।
इसके बाद कऱण के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को नाटकीट ढंग से करण मोरवाल की गिरफ्तारी हुई। एमजी रोड थाना पुलिस ने कहा कि करण मोरवाल को गिरफ्तार किया गया है जबकि आरोपी कऱण मोरवाल का कहना है कि वह खुद पेश हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।
करण मोरवाल ने कहा कि मुझे षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है क्योंकि मैं कांग्रेस परिवार से हूं। भाजपा नेताओं ने मेरे खिलाफ साजिश रची है। मध्यप्रदेश में भाजपा राजनीति कर रही है।
कांग्रेसियों को चुन-चुन कर परेशान किया जा रहा है। मैं कांग्रेस परिवार से हूं इसलिए मेरे ऊपर बलात्कार और धोखाधड़ी का प्रकरण गलत तरीके से दर्ज हुआ।  मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। मुझे न्याय मिलेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।