Indore Crime News – इंदौर फिर हुआ शर्मसार : 12वीं की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore Crime News. इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ कार से मांडू के लिए निकली थी। लड़कों ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्कीम 78 में ही उसे कमरे पर ले जाकर 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय छात्रा की सहेली भी मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लड़की ने अपनी सहेली समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता की आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को बताया- 23 अगस्त की सुबह 10 बजे परदेशीपुरा की रहने वाली सहेली पूजा सफेद रंग की कार से दोस्त आशीष, निपुल और रितेश के साथ घर आई थी। यहां से सभी मांडू के लिए निकले थे। रास्ते में लौटते वक्त दोपहर 4 बजे आशीष ने कोल्ड ड्रिंक दी। इसे पीने के बाद चकर आने लगे। मैं बेहोश हो गई। रात 10 बजे जब होश आया, तो मैंने खुद को एक कमरे में पाया। मैंने देखा कि निपुल मेरे साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद मैं फिर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद फिर आंख खुली तो देखा कि आशीष मेरे साथ गलत काम कर रहा है।” ‘घटना के समय रितेश और पूजा कमरे में नहीं थे। इसके बाद रितेश ने भी गलत काम किया। कुछ देर बाद तीनों कमरे में आए और मारपीट करने लगे। उस वक्त पूजा भी मौजूद थी। सभी ने जान से मारने की धमकी देकर नशे की हालत में ही घर से बाहर निकाल दिया। सभी आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल है।’
राहगीर ने बताया जगह का नाम
छात्रा ने कहा ‘जब मे रास्ते पर थी, तो वहां से गुजर रहे व्यक्ति से जगह का नाम पूछा। उसने बताया, यह स्कीम नंबर 78 है। उसके बाद मैने दोस्त को फोन करके घटना के बारे में बताया। दोस्त ने तुरंत माता-पिता से कॉन्फ्रेस से बात कराई। वे मुझे लेने आए और थाने ले गए।”
.कॉमन फ्रेंड ने पूजा से मिलवाया था
छात्रा के मुताबिक ‘कुछ समय पहले किसी सहेली के माध्यम से पूजा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। उसी ने आशीष से मिलवाया था। पता चला है कि आशीष पूजा का बॉयफ्रेंड है। दोनों को कई बार एक साथ देखा था, इसलिए घूमने जाने के लिए तैयार हो गई। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। इसके अलावा निपुल और रितेश के बारे में ज्यादा नहीं जानती। सिर्फ उनके नाम ही पता है?
किराए से रहता है आशीष– पुलिस के अनुसार आशीष स्कीम 78 में किराए से रहता है। उसी के कमरे पर आरोपी ले गए थे। वहीं वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर पूजा के घर पहुंची पूजा परिवार समेत फरार है। वहीं आशीष भी फरार हो गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।