मप्र स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में इन्दौर का दबदबा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुरुष वर्ग में वंश और जूनियर बालक वर्ग में अथर्व ने हासिल की सफलता
इन्दौर। मेजबान इन्दौर के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाते हुए पदकों पर कब्जा किया।
स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग संगठन द्वारा एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जोरदार मुकाबला हुआ। कटनी के वंश चौधा ने पहला, भोपाल के प्रियांश सेन ने दूसरा और इन्दौर के ऋषभ अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में पहले दो स्थानों पर इन्दौर के खिलाड़ियों ने कब्जा किया। इन्दौर के अथर्व गोयल ने पहला, आरव जैन ने दूसरा और बैतूल के ग्रंथ गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में भोपाल और इन्दौर के बीच टक्कर रही और शीर्ष तीन में से दो स्थानों पर भोपाल के खिलाड़ी स्थान बनाने में सफल रहे। भोपाल के देवांश सिसौदिया ने पहला जबकि उनके ही शहर के प्रिंस पासवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्दौर के प्रथमेश चौरसिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सब जूनियर बालिका वर्ग में इन्दौर संभाग ने दबदबा बनाते हुए सभी पदक अपने कब्जे में किए। महू की मिचेल रॉबिंसन ने पहला वहीं धार की वैभवी गिरवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन्दौर की लक्ष्मी विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
उल्लेखनीय है कि स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग ओलिंपिक में खेला जाने वाला खेल है। यह भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मुख्यत: पहाड़ों पर चढ़ने की तरह यहां दीवार पर खिलाड़ियों को चढ़ना होता है। इसके लिए दीवार पर कुछ पाइंट्स तैयार किए जाते हैं, जिन्हें छूकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ना होता है। कौन खिलाड़ी कितने कम समय में ज्यादा से ज्यादा पाइंट्स को छूकर आगे बढ़ता है, उसे विजेता माना जाता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।