इंदौर: फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाई, परिजन का आरोप- युवक करता था परेशान, इस कारण रहती थी तनाव में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शहर के पिपल्याराव में रहने वाली फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां के आरोप है कि एक लड़का उसे परेशान करता था। उससे मिलकर आने के बाद से बेटी तनाव में रहती थी।

इसके चलते आत्महत्या की है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि युवती का नाम ममता सोलंकी (22) है। उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंदौर के एक शोरुम में नौकरी करती थी। करीब एक माह से उसे मालवीय नगर का रहने वाला विशाल नामक उसे परेशान कर रहा था।

इस कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहने लगी थी। ममता के पिता ने बताया कि पिछले साल परिवार की शादी में उसकी मुलाक़ात विशाल से हुई थी।

इसके बाद विशाल ने ममता से दोस्ती और शादी का प्रस्ताव रखा। ममता के मना करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। वह धमकी दे रहा था कि उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा।

ममता की मां का कहना है कि मेरी बेटी ममता को विशाल बहुत परेशान करता था। वह डेढ़ साल से उसे परेशान कर रहा है।

वह उसे धमकाता था, मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा। मेरी बेटी इससे बहुत डरी हुई थी। बेटी जहां जॉब करती थी, वहां भी पीछे-पीछे चला जाता था।

इससे वह बहुत तनाव में थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार बुधवार को विशाल ने उसे मिलने भी बुलाया था। उससे मिलकर आने के बाद से वह काफी तनाव में थी।

यह बात सामने आई है कि ममता को विशाल ने फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। उसका मोबाइल भी फोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।