इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। रविवार सुबह इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद उड़ान का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि “मी महाराष्ट्राचे गोंदिया चा जावई आहे (मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जवाई हूं)”।
आज गोंदिया की ओर से भी बधाई देता हूं। मेरे लिए यह उड़ान खास है। इंदौर से हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद उड़ान शुरू करने के लिए सिंधिया को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के छोटे शहरों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। पर्यटन और धार्मिक स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।

72 सीटर विमान में 71 यात्री गए

उद्घाटन से पहले देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9 बजे इंदौर से गोंदिया की उड़ान शुरू हो गई। पहले दिन इस 72 सीटर विमान में 71 यात्री रवाना हुए हैं।

यह शुरुआत के हिसाब से काफी अच्छी संख्या बताई जा रही है। विमानतल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शेड्यूल के मुताबिक रोज तो यह विमान सुबह 10.20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगा लेकिन रविवार को पहला दिन था, इसलिए पहले दिन यह विमान 9 बजे रवाना हुआ है। सोमवार से विमान 9 बजे गोंदिया से इंदौर आएगा और इसके बाद वापस गोंदिया के लिए रवाना हो जाएगा।

गोंदिया उड़ान से हैदराबाद भी जा सकेंगे यात्री

कंपनी अधिकारियों के अनुसार, हम इस उड़ान को इंदौर से गोंदिया ले जाएंगे। वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट के रूप में यात्री हैदराबाद भी जा सकते हैं।
इसके बाद कंपनी अहमदाबाद, जबलपुर और रायपुर के लिए अपनी उड़ान सुविधा शुरू कर सकती है। हम इसे लेकर भी काफी तैयारी कर रहे हैं।
इससे पहले कंपनी इंदौर से अहमदाबाद के बीच में अपनी उड़ान संचालित कर चुकी है लेकिन कोरोना काल में उड़ान को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उड़ानें शुरू होने से कंपनी उड़ान शुरू करने जा रही है।

जम्मू उड़ान भी होने वाली है शुरू

इधर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इस माह इंदौर से कुछ और उड़ानें भी शुरू होंगी। इंडिगो भी अपनी जम्मू उड़ान को शुरू करने जा रही है। इससे यात्री जम्मू में डेढ़ घंटे रुक कर श्रीनगर जा सकेंगे।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि गोंदिया उड़ान इंदौर से किसी घरेलू शहर के लिए संचालित होने वाली 19वीं की उड़ान है। अब यात्री सीधे 19 शहरों में जा सकते हैं। इसके अलावा दुबई के लिए भी इंदौर से सीधी उड़ान है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।