इंदौर गौरी नगर में बदमाशों ने फैलाई दहशत: फायरिंग करते हुए दौड़ा रहे थे बाइक, एक गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

हीरा नगर पुलिस ने बाइक पर बैठकर फायरिंग करने वाले बदमाश को पकड़ा; दोनों आदतन अपराधी हैं • युवक सांवेर के किसान को बंधक बनाकर दस लाख रुपए मांगने का भी है आरोपी • हीरा नगर क्षेत्र के गौरी नगर में गुरुवार देर रात दो गुंडों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। बदमाश फायरिंग करते हुए गाड़ी दौड़ाते रहे। पुलिस ने रातभर की सर्चिंग के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अभी हाथ नहीं लग सका है। आरोपी आदतन अपराधी हैं। गिरफ्त में आए आरोपी पर तीन अपराध पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार देर रात लोगों ने सूचना दी थी कि हीरा नगर में दो बदमाश फायरिंग करते हुए क्षेत्र में बाइक दौड़ा रहे हैं। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए रातभर सर्चिंग अभियान चलाया। टीम ने सुबह एक आरोपी को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरी नगर निवासी वरुण जाट बताया है। इसी ने बाइक पर पीछे बैठकर फायर किए थे। इसका एक साथी फरार है। पूछताछ में वरुण जाट पर पहले से तीन अपराध दर्ज हैं।

बाणगंगा क्षेत्र में किसान से 10 लाख की फिरौती मामले में भी आरोपी का नाम सामने आया है। इस मामले में वह फरार चल रहा था बदमाश सूरज जाट का रिश्तेदार है गुंडा, पिता भी फिरौती में फरार आरोपी बदमाश सूरज जाट का रिश्तेदार है। एक फिरौती कांड में उसका पिता धर्मेंद्र जाट फरार है। इसी ने सांवेर के किसान को भी दिनभर बंधक बनाकर पीटा था। उससे 10 लाख कि फिरौती मांगी थी। इसका कहना है कि किसान उसका परिचित है। वह मां को बेटी की तरह मानता था, लेकिन बहन से फोन पर गंदी बातें करता था। इसी कारण जमीन दिखाने का बहाने उसे बुलाया और बंधक बना लिया। आरोपी का दावा है कि किसान एक महिला से मिलने पहुंचा था। वह रंगीन मिजाज है, इसलिए उसका फायदा उठाया था। पुलिस ने उसके फरार पिता के बारे में पूछा तो बोला कि वह तीन साल से घर नहीं आया। पिता ने दूसरी शादी कर ली है। उधर पुलिस ने फिरौती कांड में दो और आरोपियों को पहले से बाणगंगा में हिरासत में लिया था। उन्होंने भी यही बात कबूली है। पुलिस अब वरुण और पकड़ाए आरोपियों का आमना-सामना करेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
24 Comments