इंदौर की मुख्य हिंदी ख़बरें – Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News in Hindi-1

नौकरी तलाश में भाई के पास आए भाई की मौत

इन्दौर। खंडवा से काम की तलाश में अपने भाई के पास आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई । बताया जा रहा है कि वह भाई के पास नौकरी की तलाश में आया था ।
पीथमपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल होने के चलते अजय मौर्य निवासी खंडवा जिले को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया , जहां उसकी मौत हो गई ।
उसे किसी वाहन ने चपेट में लिया था । बताया जा रहा है कि अजय का भाई पीथमपुर में नौकरी करता है । वह भी भाई के पास इस आस में आया था कि किसी निजी कंपनी में उसकी नौकरी लग जाएगी लेकिन उसके पहले ही इस दुखद दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

Indore News in Hindi-2

मोटरसाइकिल सवार की डंपर की टक्कर से मौत

इंदौर। बेटमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल इंदौर अहमदाबाद रोड स्थित गलोन्डा श्मशान के सामने हुई सड़क दुर्घटना में डंपर की टक्कर से एक युवक की मौकै पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लापरवाह डंपर चालक ने वाहन अंधगति से दौड़ाते हुए मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
रवीन्द्र यादव नामक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था , तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी , जिससे वह मोटरसाइकिल सहित गिर गया और उसके सिर पर से डंपर का पहिया निकल गया । इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया । पुलिस ने डंपर के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Indore News in Hindi-3

शम्मी कपूर के साथ पैंसठ लाख की धोखाधड़ी, ‘दो बीघा जमीन’ का मामला

इन्दौर। खुडैल पुलिस ने फिल्म डिस्ट्रब्यूटर रहे और मनोरमागंज स्थित कपूर मेंन्शन के पूर्व मालिक  शम्मी कपूर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मामले के अनुसार गीताबाई की उमरिया खुर्द में जमीन है जिसमें से दो बीघा का सौदा उसने 2013 में फरियादी के साथ 71 लाख रुपए किया था जिसके एवज में फरियादी नें 65 लाख रुपए 5 मार्च 2013 को नकद दे दिए थे ।
बाकी के 6 लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने की बात कही गई थी , लेकिन गीताबाई ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और पैसा भी नहीं लौटाया ।
जांच के बाद कल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है कपूर परिवार का कहना है कि धोखाधड़ी में गीताबाई का लड़का सोनू उर्फ अमित पटेल भी शामिल है । उसी को पैसा दिया था उबसे बात करो तो वो अंटशंट बोलते जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

Indore News in Hindi-4

राज्य निर्वाचन आयोग में नियंत्रण कक्ष स्थापित 

इन्दौर। जिलों से निर्वाचन कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के आदान-प्रदान के लिये राज्य निर्वाचन आयोग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
नियंत्रण कक्ष का प्रभारी उप सचिव श्री राजकुमार खत्री को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष सहायक श्री सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी को बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर- 8839181327 है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर- 0755-2551076 है। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग की वेबसाइट में निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियां अद्यतन करें। साथ ही राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा चाही गई जानकारियाँ समय-सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।